UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 July 2024

सीयूईटी के कारण छूटे छात्रों को खाली सीटों पर मिलेगा प्रवेश



लखनऊ। शासन ने राज्य विश्वविद्यालयों में सत्र नियमन पर काफी जोर दिया है। इसके लिए निर्देश दिया है कि सभी प्रकार के प्रवेश 25 जुलाई तक पूरा किया जाए। सीयूईटी आदि के कारण प्रवेश न लेने पाने वाले विद्यार्थी को खाली सीटों पर प्रवेश दिया जा सकता है। हालांकि उनके छूटे कोर्स के लिए अतिरिक्त कक्षाएं भी चलाई जाए।


उच्च शिक्षा विभाग ने अपने शैक्षिक कैलेंडर में यह भी कहा गया है कि प्रवेश प्रक्रिया समय से पूरा कराने की जिम्मेदारी रजिस्ट्रार की होगी। इसमें



देरी के लिए उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। विभाग ने कहा है कि सभी माइनर पेपर की परीक्षाएं एक-दो दिन में आयोजित की जाएं। विवि माइनर पेपर-स्किल कोर्स के लिए स्वयं पर उपलब्ध कोर्स की सूची बनाकर एप्रूव करें। विद्यार्थी इन कोर्स की पढ़ाई स्वयं पोर्टल पर निशुल्क कर सकते हैं। विवि इनकी परीक्षा भी माइनर पेपर के साथ कराएगा

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more