UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 November 2024

पेंशनरों ने ईपीएफओ कैंप में पेंशन बढ़ाने के लिए दिया ज्ञापन


लखनऊ। ईपीएस-95 राष्ट्रीय

संघर्ष समिति ने बुधवार को देश भर में ईपीएफओ के माध्यम से श्रम मंत्री को पेंशन बढ़ाने के लिए ज्ञापन दिया। इसी क्रम में राजधानी में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित निधि आपके निकट कैंप में समिति के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया के नाम ज्ञापन दिया।


प्रांतीय महासचिव राजशेखर नागर के नेतृत्व में गए प्रतिनिधि मंडल ने पेंशनरों की समस्याएं

बताते हुए चार सूत्री मांगों को तुरंत पूरा करने की अपील की। ऐसा न करने पर 10 व 11 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली और इसके बाद आमरण अनशन करने की घोषणा की।

राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर ने कैंप में पेंशनरों की समस्याओं की जानकारी देते हुए उनके जल्द निस्तारण की मांग की। अधिकारियों ने इसके समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य समन्वयक उमाकांत सिंह विसेन, रविंद्र सिंह राठौर, रामचंद्र कनौजिया आदि शामिल थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more