UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 November 2024

परिषदीय शिक्षिकों की समस्याओं को लेकर बीएसए को सौंपा ज्ञापन

 

शामली, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की पदाधिकारी शिक्षिकाओं ने बीएसए को ज्ञापन देकर परिषदीय शिक्षिकाओं की समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की। बीएसए लता राठौर को दिए ज्ञापन में कहा कि खेडीकरमू विद्यालय की शिक्षिका शिखा लंबिन चयन वेतनमान एरियर का भुगतान किया जाये। 




हाथी करोदा की शिक्षका राजेश चौधरी का 20 दिसंबर 2020 से 30 जून 2021 तक चयन वेतनमान एरियर दिलाया जाये। खेडीकरमू की सहायक अध्यापिका पूनम रानी के आकस्मिक अवकाश मानव संदा पोर्टल पर त्रुटिवश अनुपस्थिति दर्ज होने के कारण दो दिन के काटे गए वेतन का भुगतान कराया जाये। 


बलवा के सहायक अध्यापक बिजेन्द्र सिंह का निलंबन अवधि का अवशेष भुगतान कराया जाये। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रश्मि वर्मा, जिला महामंत्री रश्मि चौधरी, कुमुसलता, रेशमा, शाइस्ता, रेणुका शर्मा, पिंकी सिंह आदि मौजूद रहे।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more