UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 November 2024

शिक्षक ने मासूम को बाल खींचकर पीटा





कन्नौज में बाल पकड़कर बच्ची को पीटता शिक्षक। (वीडियो ग्रैब)

सौरिख (कन्नौज), संवाददाता। थाना क्षेत्र के खड़िनी गांव में कोचिंग में पढ़ाई के दौरान पांच वर्षीय मासूम छात्रा को टीचर द्वारा बेरहमी से बाल खींचकर पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने कोचिंग संचालक को हिरासत में ले लिया। हालांकि ‘updatemarts.com’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें - आठ जिलों में स्थगित की गई निपुण परीक्षा

ये भी पढ़ें - गैरहाजिर शिक्षकों को बीईओ ने व्हाट्सएप ग्रुप पर जारी किया नोटिस

ये भी पढ़ें - उच्च शिक्षा निदेशक के खिलाफ जांच डीएम प्रयागराज को सौंपी, शिक्षिका ने महिला आयोग में की थी शिकायत

ये भी पढ़ें - जूनियर हाईस्कूलों में चयन प्रक्रिया जल्द

इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के नसीरपुर निवासी ज्ञानेंद्र खड़िनी में मामा के मकान में कोचिंग चलाता है। वह क्षेत्र के नगला तोरन गांव में रहता है। मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किसी ने कोचिंग में कक्षा दो की छात्रा की पिटाई का वीडियो वायरल कर दिया।

पीठ पर डंडे से वार किए

वीडियो में ज्ञानेंद्र एक बच्ची को बाल पकड़कर बेरहमी से पीट रहा है। बच्ची की पीठ पर उसने डंडे भी बरसाए। डर के कारण वह बेड के नीचे छिप जाती है तो शिक्षक दूसरे बच्चे से उसे खिंचवाकर बाहर निकालने को कहता है। बच्चा उसे खींचकर बाहर निकालता है। शिक्षक फिर बच्ची की पिटाई करना शुरू कर देता है। सूत्रों के अनुसार कोचिंग में छात्रा शिक्षक के पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दे पाई थी। इसलिए उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। बच्ची के परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने मामले का स्वत संज्ञान लेकर आरोपी शिक्षक ज्ञानेंद्र को हिरासत में ले लिया। एएसपी ने बताया कि परिजन अगर तहरीर नहीं देते हैं तो एफआईआर दर्ज कर शिक्षक को जेल भेजा जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more