UpdateMarts•Com
Follow Channel

28 November 2024

यूपी के राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों के 8905 पद भरे जाएंगे


प्रयागराज, । प्रदेश के 2200 से अधिक राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इन विद्यालयों में एलटी ग्रेड (प्रशिक्षित स्नातक या सहायक अध्यापक) के 7258 पदों पर साढ़े छह साल बाद और प्रवक्ता के 1647 पदों पर चार साल बाद भर्ती शुरू होने वाली है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने नियमावली पर जो आपत्तियां लगाई थीं उसे दूर कर लिया गया है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसबीच माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सात नवंबर को 8905 रिक्त पदों का ब्योरा आयोग को भेज दिया है।

नियमावली का कैबिनेट नोट तैयार हो रहा है। मंजूरी मिलने के बाद भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होगा। आयोग ने आठ अगस्त को नियमावली पर आपत्ति जताते हुए वापस भेज दिया था। मुख्य रूप से विभिन्न डिग्रियों को लेकर तस्वीर साफ करने को कहा गया था। अपर शिक्षा निदेशक राजकीय अजय कुमार द्विवेदी के अनुसार भर्ती के लिए नियमावली की कमियां दूर कर ली गई हैं।

ये भी पढ़ें - डीएलएड में 12वीं पास अभ्यर्थियों को प्रवेश देने के आदेश के विरुद्ध अपील की तैयारी

ये भी पढ़ें - जमीन मिले तो 149 केजीबीवी में बने एकेडमिक ब्लाक और कंप्यूटर लैब

ये भी पढ़ें - 28 नवंबर से छह दिसंबर तक सेना भर्ती रैली होगी आयोजित, देखें

ये भी पढ़ें - प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी, इन जिलों में घना कोहरा छाने के आसार

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more