हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 November 2024

जीआईसी में प्रवक्ता पद पर नियुक्ति के लिए प्रदर्शन


लखनऊ। प्रदेश में राजकीय इंटर

कॉलेज में एलटी ग्रेड और प्रवक्ता पद के लिए चयनित व शासन से मंजूरी के बाद भी नियुक्ति के लिए 17 महीने से भटक रहे अभ्यर्थियों ने बुधवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जल्द कार्यवाही न होने पर वे आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।

अभ्यर्थियों ने बताया कि लोक सेवा आयोग और शासन की हरी झंडी के बाद भी बची हुई सीटों पर वरिष्ठता सूची के
500 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दी जा रही है।
उन्होंने नियुक्ति की मांग करते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव को ज्ञापन दिया। निदेशक ने उन्हें जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस पर अभ्यर्थियों ने कहा कि 17 महीने से उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। अब हमारा सब्र टूट रहा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more