UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 November 2024

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का करेंगे शैक्षिक कौशल विकास



लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में सीखने के अवसर बढ़ाने, नवाचार, सामाजिक कौशल, नेतृत्व, कौशल विकास, जवाबदेह बनाने व नए दृष्टिकोण विकसित करने के लिए विभिन्न क्लबों का गठन किया जाएगा। इसके माध्यम से बच्चों का बहुमुखी विकास किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एमकेएस सुंदरम ने इसके लिए सभी बीएसए को क्लबों के गठन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि विद्यालयों में ईको क्लब, स्पोर्ट्स क्लब, गणित क्लब, विज्ञान क्लब, ज्योग्राफी क्लब, रीडिंग क्लब, सिविक सेंस क्लब, डिजिटल इनीशिएटिव क्लब, कला-संगीत व नाट्य क्लब, हेल्थ एंड योग क्लब का गठन किया जाए। हर
परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में इनका गठन किया जाए।


इन क्लब में कम से कम चार छात्र- छात्रा होना अनिवार्य है। इसमें प्रधानाध्यापक, वार्डेन, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक भी होंगे। इसके माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, खेल गतिविधियों, किताबों को पढ़ने, वित्तीय साक्षरता, प्राकृतिक संसाधनों के प्रयोग, डिजिटल साक्षरता, नागरिक भावना, स्वास्थ्य आदि के प्रति जागरूक करते हुए उनका बहुमुखी विकास किया जाएगा

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more