हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 November 2024

मणिपुर : 13 दिनों के बाद स्कूल, कॉलेज फिर से खुले




इंफाल। मणिपुर की इंफाल घाटी और जिरीबाम जिले में 13 दिनों के बाद शुक्रवार को स्कूल और कॉलेज फिर से खुल गए। पांच जिलों में कर्फ्यू में ढील दी गई है। हालांकि इंटरनेट पर प्रतिबंध अभी जारी रहेगा। घाटी के जिलों में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार होने के साथ राज्य की राजधानी इंफाल में स्कूली यूनिफॉर्म में छात्र और उनके अभिभावक बसों का इंतजार करते देखे गए।

शिक्षा निदेशालय और उच्च एवं तकनीकी

शिक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को इंफाल ईस्ट,

इंफाल वेस्ट, बिष्णुपुर, काकचिंग, थौबल और

जिरीबाम जिलों में कक्षाएं फिर से शुरू करने का

आदेश दिया था। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों

जिरीबाम में आतंकी हमले और फिर छह लोगों

के अपहरण के बाद हत्या की घटना के बाद घाटी

के जिलों और जिरीबाम में 16 नवंबर से स्कूल

और कॉलेज बंद थे। इस बीच, राज्य सरकार ने

शुक्रवार को सभी पांच घाटी जिलों और जिरीबाम

में कर्फ्यू में सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक छूट

का आदेश दिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more