UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 November 2024

37 हजार से अधिक छात्रों ने छोड़ी निपुण परीक्षा, कई स्कूलों में कम रही छात्र उपस्थिति


बहराइच, । बेसिक स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की शैक्षिक स्थिति के आकलन को लेकर शुक्रवार को निपुण एसेसमेंट टेस्ट के पहले दिन 37 हजार से अधिक विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। 80 फीसद बच्चों ने टेस्ट में उपस्थित रहे। शुचितापूर्ण परीक्षा को लेकर बीईओ व डीसी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे। परीक्षा के बाद ओएमआर शीट परख पोर्टल पर अपलोड करने में शिक्षकों के सामने नेटवर्क की समस्या से भी दो चार होना पड़ा। शनिवार को कक्षा चार से लेकर आठ तक पंजीकृत विद्यार्थी नैट परीक्षा में हिस्सा लेंगे।


जिले में 2803 बेसिक स्कूलों का संचालन हो रहा है। शुक्रवार को प्राथमिक स्तर में कक्षा एक से तीन तक के बच्चों का निपुण टेस्ट आयोजित हुआ। 2434 स्कूलों के एक लाख 86

हजार पंजीकृत बच्चों का टेस्ट आयोजित किया गया। इसमें 1.48 लाख से अधिक बच्चों ने टेस्ट में हिस्सा लिया। जबकि 37 हजार से अधिक बच्चे टेस्ट से दूर रहे। डीसी कस्तूरबा विद्यालय ने बताया कि बच्चों का टेस्ट ओएमआर शीट पर कराया गया है। एक शीट पर अधिकतम 10 बच्चों का टेस्ट शिक्षकों की देखरेख में कराया गया है। दूसरे दिन कक्षा चार से आठ तक के बच्चों का टेस्ट होगा। यह बच्चे खुद ही ओएमआर शीट पर अपना टेस्ट देंगे। शुचितापूर्ण परीक्षा को लेकर पर्यवेक्षकों का दल स्कूलों में भ्रमणशील रहा। कई जगह बच्चों की संख्या कम होने पर शिक्षक गांवों में पहुंचकर अभिभावकों से संवाद किया। जिसके बाद बच्चे स्कूल पहुंचे। जूरियर स्तर पर आयोजित परीक्षा में शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति के निर्देश दिए गए हैं।


कई स्कूलों में कम रही छात्र उपस्थिति

निपुण एसेसमेंट टेस्ट से बच्चों के शैक्षिक स्तर मूल्यांकन को लेकर लगाए गए पर्यवेक्षक की टीम की जांच में कई स्कूलों में छात्रों की संख्या कम पाई गई। रिपोर्ट बीएसए को दी गई है, जबकि टेस्ट को लेकर एक माह से शिक्षकों को शत- प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर निर्देश दिए जा रहे हैं।


पहले दिन की नेट परीक्षा पूरी शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है। शनिवार को कक्षा चार से आठ तक का टेस्ट होगा। पर्यवेक्षकों की टीम निगरानी को लगी हुई है। आशीष कुमार सिंह, बीएसए

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more