हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 November 2024

स्कूल में होने वाली प्रतियोगिता के लिए दौड़ लगा रहे किशोर की हार्टअटैक से मौत


छर्रा (अलीगढ़)। स्कूल में सात दिसंबर को होने वाली वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए दौड़ का अभ्यास कर रहे किशोर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। साथ में दौड़ लगा रहे छात्रों ने बताया कि अचानक वह गश खाकर गिर गया था।

गांव सिरौली निवासी मोहित चौधरी (14) पुत्र शिवकुमार कक्षा छह का छात्र था। वह अपने गांव से पांच


किलोमीटर दूर रामपुर गांव में स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता था। इस स्कूल का 7 दिसंबर को वार्षिकोत्सव है जिसमें खेल प्रतियोगिता आयोजित की जानी है। इसमें अलग अलग खेलों के मुकाबले होंगे। मोहित को दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेना था लिहाजा वह इसकी तैयारी कर रहा था। शुक्रवार की सुबह को करीब छह बजे गांव के ही दूसरे छात्रों के साथ खेत में दौड़ लगाने

पहुंच गया। उसके साथ दौड़ लगाने वाले छात्रों ने बताया कि पहले तो मोहित दौड़ता रहा, उसने एक दो चक्कर आसानी से लगा भी लिए थे लेकिन कुछ देर बाद ही वह खेत में गश खाकर गिर पड़ा।

उसके साथ दौड़ने वाले छात्रों ने तत्काल भागकर उसके घर पर सूचना दी। परिवार के लोग पहुंचे और उसे छर्रा स्थित एक नर्सिंग होम में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more