UpdateMarts•Com
Follow Channel

04 December 2024

मुख्यमंत्री से मिलने के बाद शिक्षकों का आंदोलन स्थगित


लखनऊ, माध्यमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को विधान भवन घेराव का अपना प्रस्तावित आन्दोलन स्थगित कर दिया है। मंगलवार को अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा, दीपक कुमार के साथ हुई वार्ता के बाद शिक्षक नेताओं ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की।


ये भी पढ़ें - बैकिंग कानून संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित

ये भी पढ़ें - Press Release Parakh exam: NAS की परीक्षा कल देखें आधिकारिक नोटिफिकेशन

ये भी पढ़ें - पी०एम० पोषण योजनान्तर्गत वितरित 'सप्लीमेन्ट्री न्यूट्रीशन' संबंधी विद्यालय स्तरीय उपभोग प्रमाण-पत्र

एक दिन पूर्व सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भी शिक्षक नेताओं की वार्ता हुई थी और मुख्यमंत्री ने शिक्षक नेताओं की समस्याएं सुनने के बाद अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा को शिक्षक नेताओं से वार्ता कर समस्याओं के निपटारे के निर्देश दिए थे। इसी परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को शिक्षक नेता एवं एमएलसी राजबहादुर सिंह चंदेल,पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह, लवकुश मिश्रा, महेश चन्द्र शर्मा तथा माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी के साथ वार्ता हुई और शिक्षा सेवा आयोग मे धारा 21 जैसी व्यवस्था न होना,प्रोन्नति, वेतन समेत संगठन की 18 सूत्री मांगों पर विस्तार से विचार किया गया। प्रमुख मांगों पर सकारात्मक आश्वासन के बाद संगठन ने बुधवार को प्रस्तावित विधान भवन घेराव आंदोलन को स्थगित कर दिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more