UpdateMarts•Com
Follow Channel

04 December 2024

23 अधिकारियों की टीम ने 202 विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण


गोरखपुर, । डीएम कृष्णा करूणेश ने जनपद के 202 विद्यालयों का मंगलवार को औचक निरीक्षण 23 अधिकारियों की टीम के माध्यम से कराया। निरीक्षण के दौरान 46 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। उनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।



बच्चों की उपस्थिति कम होने पर जिलाधिकारी ने बीएसए और एबीएसए से स्पष्टीकरण भी मांगा और उन्हें बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सचेत किया। डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि जहां विद्यालयों में बाउंड्री वॉल नहीं बनी है, वहां तत्काल निर्माण कराया जाए। जिन विद्यालयों

में स्मार्ट क्लास नहीं चल रही हैं, उन्हें शीघ्र सक्रिय किया जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे

निरीक्षण जारी रहेंगे और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस निरीक्षण का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more