UpdateMarts•Com
Follow Channel

04 December 2024

लिव-इन रिलेशनशिप में शिक्षिका संग रह रहे युवक ने फंदा लगाकर दी जान

 

मोदीपुरम। पल्लवपुरम की पाॅश काॅलोनी अंसल टाउन में लिव-इन रिलेशनशिप (सहमति संबंध) में शिक्षिका संग रह रहे नेक टिमकिया गांव निवासी मीडियाकर्मी दीपक शर्मा (43) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शिक्षिका व लोगों ने जाली काटकर दरवाजा खोला और पुलिस को जानकारी दी। सीओ शुचिता सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच की जा रही है।


पल्लवपुरम पुलिस के मुताबिक जानी थाना क्षेत्र के नेक टिमकिया गांव निवासी दीपक शर्मा एक न्यूज चैनल में काम करते थे। वे लगभग नौ साल पहले पत्नी व दो बच्चों में छोड़कर पल्लवपुरम क्षेत्र में रहने लगे थे। दीपक फिलहाल पल्लवपुरम क्षेत्र की अंसल टाउन काॅलोनी के रोज टावर की सातवीं मंजिल पर एक शिक्षिका के साथ किराए के फ्लैट में रह रहे थे। सोमवार देर शाम शिक्षिका फ्लैट पर पहुंची तो जाली का दरवाजा अंदर से बंद था और लकड़ी का दरवाजा खुला था।




काफी आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला। शोर सुनकर कॉलोनी के लोग व सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और जाली वाला दरवाजा काटकर अंदर घुसे। उन्होंने देखा कि पंखे से बंधी चुनरी के फंदे पर दीपक का शव लटका हुआ था। थाना पुलिस ने जांच के बाद बताया कि जानकारी मिली है कि दीपक पर गांव में कर्ज हो गया था। इसके बाद वह गांव छोड़कर यहां रहने लगे थे।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more