UpdateMarts•Com
Follow Channel

04 December 2024

शिक्षकों ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को दिया ज्ञापन




लखनऊ। बेसिक विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिला। 


उप मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं को सुना और जल्द समाधान का भरोसा दिया। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के योगेश त्यागी के नेतृत्व में गए शिक्षकों ने उपमुख्यमंत्री से शिक्षकों की पदोन्नति करने, बचे शिक्षकों को भी पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों का मानदेय बढ़ाने, जिले के अंदर व बाहर परस्पर तबादले किए जाने की मांग की।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more