हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 February 2025

जिले में कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों को सात से 12 फरवरी तक बंद रखने का आदेश

प्रयागराज बच्चों को स्कूल आने में हो रही असुविधा को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों को सात से 12 फरवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। कक्षाएं ऑनलाइन संचालित की जाएंगी। इसके लिए शिक्षकों को सख्त निर्देश जारी किया है। जिले के ग्रामीण और नगर क्षेत्र में स्थित परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और अन्य समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त अंग्रेजी और हिंदी माध्यम स्कूलों में यह आदेश लागू होगा।






बीएसए ने कहा कि समस्त शिक्षक और शिक्षिकाएं विद्यालय में समय से उपस्थित रहकर डीबीटी, अपार आईडी जनरेशन, आधार सीडिंग और अन्य महत्वपूर्ण विभागीय कार्य करेंगे। कहा कि आदेश का कठोरता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। 



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more