हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 February 2025

फंदे से लटकती मिली शिक्षिका की लाश, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया

यूपी  के मुरादाबाद में बेसिक शिक्षा विभाग की एक शिक्षिका  की लाश उसके बेडरूम में फंदे पर लटकी मिली है. शिक्षिका की 4 साल की बेटी ने अपनी नानी को वीडियो कॉल करके फंदे पर लटकी मां की लाश दिखाई, बच्ची ने नानी से कहा- मां कुछ बोल नहीं रही है, बेटी की लाश फंदे पर लटकी देख परिजन बदहवास हालत में गाजियाबाद से मुरादाबाद के लिए भागे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शिक्षिका के इंजीनियर पति को हिरासत में लिया है.  घटना मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके की है.



जानकारी के मुताबिक, घटना मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में बुद्धि विहार फेस टू की है, यहां 7-बी सेक्टर में अपने इंजिनियर पति रोहित कुमार और 4 साल की बेटी ओजस्वी के साथ रहने शिक्षिका रूबी की तैनाती कुंदरकी ब्लॉक के भीकनपुर कुलबाड़ा प्राइमरी स्कूल में थीं, जबकि उसका पति रोहित कुमार HCL कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. 


मृतका के परिजन बोलें- आए दिन झगड़ा करता था पति

मृतक शिक्षिका रूबी के भाई सिद्धार्थ ने बताया कि 2019 में रूबी की शादी रोहित कुमार निवासी बुद्धविहार, मुरादाबाद के साथ हुई थी. रोहित एचसीएल कंपनी में कार्यरत है. दोनों के एक चार साल की बेटी ओजस्वी है. मृतका के मायके वालों ने बताया कि छोटी-छोटी बातों को लेकर रोहित कुमार रूबी का उत्पीड़न करते रहते थे. कुछ समय पहले ही मकान खरीदने के लिए 15 लाख रुपए दिए थे. रूबी के एकाउंट से भी रोहित कुमार ने कुछ दिन पहले 50 हजार रुपए अपने अकाउंट में ट्रान्सफर कर लिए थे. इसको लेकर रूबी ने विरोध जताया था, इसी बात को लेकर मंगलवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था. 


बुधवार शाम करीब पांच बजे रूबी ने घर के अंदर ही फांसी लगाकर जान दे दी. चार साल की बेटी ओजस्वी ने वीडियो कॉल करके अपनी नानी को इसकी जानकारी दी. घटना की जानकारी पाकर रूबी के मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मझोला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, फोरेंसिक टीम ने छानबीन के बाद शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.


पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया

पुलिस ने रोहित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है. रूबी का मायका गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में जलालपुर गांव में है. रूबी के परिवार वालों के मुताबिक मोदीनगर में शिक्षिका और रोहित के नाम पर साझे में मकान था, पति इस मकान को बेचना चाहता था, जबकि शिक्षिका मकान को बेचने का विरोध कर रही थी. मुरादाबाद में शिक्षिका किराए पर रहती थी और रोहित भी कुछ दिनों से वर्क फ्रॉम होम कर रहा था. परिवार वालों का आरोप है की रोहित ने ही रूबी की हत्या कर उसका शव घर में लटका दिया.


मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाष सिंह गंगवार ने बताया कि कल शाम एक महिला की मौत की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव घर में लटका हुआ मिला था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. महिला के परिवार वालों की शिकायत पर एक मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमे चार लोगो को नामज़द किया गया है. मामले की जाँच की जा रही है तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more