हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 February 2025

परिषदीय विद्यालयों के लिए खरीदे जाएंगे 51 हजार और टैबलेट

 

लखनऊ। प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों में टैबलेट निर्धारित संख्या में उपलब्ध कराने के लिए 51 हजार से अधिक और टैबलेट खरीदे जाएंगे। इसकी खरीद में आने वाला अतिरिक्त खर्च 14.68 करोड़ बेसिक शिक्षा विभाग वहन करेगा। विभाग के इस प्रस्ताव को बुधवार को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी।



प्रदेश के 1.32 परिषदीय स्कूलों में पिछले साल से टैबलेट उपलब्ध कराने की कवायद चल रही है। इसके तहत 2.90 लाख टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं। पर, कुछ

प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों को निर्धारित संख्या में टैबलेट नहीं मिले हैं।


इसके लिए अब 51667 टैबलेट और खरीदे जाने हैं। इस पर केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने वाले बजट में अतिरिक्त खर्च आ रहा था। इस बजट के गैप को बेसिक शिक्षा विभाग अपने बजट से पूरा करेगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more