हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 February 2025

बेसिक शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे आउटसोर्सिंग के रिक्त पद

 

प्रतापगढ़। डीएम शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में बुधवार को जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति और टास्क फोर्स की बैठक कैंप कार्यालय सभागार में हुई। डीएम ने कहा कि आउटसोर्सिंग के रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए नियमित निरीक्षण किया जाए।





अविद्युतीकृत 284 परिषदीय विद्यालयों में बिजली कनेक्शन देने का डीएम ने आदेश दिया।

159 विद्यालय ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तारों को हाटने, निर्माणाधीन 118 प्राथमिक और 14 उच्च प्राथमिक विद्यालयों की काम गुणवत्ता की जांच करने का निर्देश दिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मंगरौरा का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल ने पूरा नहीं किया है। डीएम ने अधिशाषी अभियंता को एक माह के अंदर कार्य कराते हुए स्कूल को हैंडओवर करने का आदेश दिया।


बैठक में कहा कि प्रत्येक विकासखंड से एक स्कूल को चिह्नित आदर्श विद्यालय के रूप चयनित किया जाए। जिला स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स को परिषदीय विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित निरीक्षण का आदेश दिया गया। बैठक में सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा, परियोजना निदेशक दयाराम यादव, बीएसए भूपेंद्र सिंह, डीएसटीओ प्रियंका सोनी मौजूद रहीं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more