हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 February 2025

पांच हजार महिला कंडक्टरों की भर्ती

लखनऊ । राज्य सड़क परिवहन निगम में पांच हजार महिला संविदा कंडक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। 17 फरवरी को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी, 20 फरवरी को मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़ और 04 मार्च को सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम-बांदा, प्रयागराज क्षेत्रों में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले के जरिए भर्ती होने वाली महिला कंडक्टरों की नियुक्ति उसी जिले में ही दी जाएगी।



परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि भर्ती के लिए इंटरमीडिएट की योग्यता के साथ सीसीसी प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। जानकारी के अनुसार रोजगार मेले के साथ निगम की वेबसाइट upsrtc.com पर ऑनलाइन प्रार्थना पत्र क्षेत्रीय स्तर पर लिए जा रहे है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more