UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 March 2025

निर्णय: मतदाता पहचान पत्र भी आधार से जुड़ेगा


निर्णय मतदाता पहचान पत्र भी आधार से जुड़ेगा 

नई दिल्ली,  मतदाता सूची में फर्जी वोटर होने के आरोपों का सामना कर रहे निर्वाचन आयोग ने मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने (लिंक) का निर्णय लिया है।


ये भी पढ़ें - आठवें वेतन आयोग के सम्बन्ध में लोकसभा में पूछे गए प्रश्नों के जवाब

ये भी पढ़ें - FAQ: *सोलर पावर-PM सूर्य घर योजना* अपडेटेड पोस्ट (45 दिन उपभोग के बाद), *अपने अनुभव पर आधारित* ✍️निर्भय सिंह,लखनऊ

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अगुआई में मंगलवार को केंद्रीय गृह सचिव, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। निर्वाचन आयोग ने कहा कि मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया में संविधान के अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 के प्रावधानों का सख्ती से पालन किया जाएगा। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी पालन किया जाएगा।


सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के मुताबिक, निर्वाचन आयोग ने इस बात पर जोर दिया कि आधार केवल पहचान के प्रमाण के रूप में काम करता है, नागरिकता के लिए नहीं। चुनाव आयोग ने कहा कि वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने के मुद्दे पर जल्द ही यूआईडीएआई और निर्वाचन आयोग के विशेषज्ञों के बीच तकनीकी परामर्श शुरू होगा

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more