UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 March 2025

यूपीआई से भुगतान का तरीका बदला जाएगा

नई दिल्ली, एजेंसी। यूपीआई के जरिए होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। इसके तहत यूपीआई से भुगतान करने और रकम प्राप्त करने का तरीका बदला जा सकता है।


ये भी पढ़ें - निपुण विद्यालय का लक्ष्य प्राप्त करने वाले विद्यालयों को 25000₹ की विशेष धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की घोषणा

ये भी पढ़ें - शिक्षकों को छड़ी रखने दें, अनुशासन बनाने के लिए यह काफीः हाई कोर्ट

बताया जा रहा है कि एनपीसीआई ने बैंकों के साथ मिलकर पुल ट्रांजेक्शन को सीमित या खत्म करने की योजना बनाई है। पुल ट्रांजेक्शन यह व्यवस्था है, जिसके जरिए कोई कारोबारी या दुकानदार अपने ग्राहक को भुगतान अनुरोध भेजता है और ग्राहक उसे स्वीकृति देकर रकम का भुगतान करता है। इस सुविधा का धोखाधड़ी के मामलों में सबसे अधिक इस्तेमाल हो रहा है। जालसाज फर्जी मर्चेंट बनकर ग्राहकों को भुगतान अनुरोध भेजते हैं और ग्राहक अनजाने में उसे स्वीकृत कर देते हैं। माना जा रहा है कि इस सुविधा को खत्म करने से धोखाधड़ी के मामलों में कमी आ सकती है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more