नई दिल्ली। रेटिंग एजेंसी मूडीज रेटिंग्स ने कहा है कि अगर महंगाई नियंत्रण में रही और ग्रोथ अच्छी रही, तो भारतीय रिजर्व बैंक 2026-27 में पॉलिसी में ढील तभी देगा जब आर्थिक गतिविधियों में सुस्ती दिखेगी।
रेटिंग एजेंसी ने कहा कि जीडीपी की वृद्धि दर आगामी वित्त वर्ष में 6.4% रहने का अनुमान है। यह घरेलू खपत में मजबूती, नीतिगत उपायों और स्थिर बैंकिंग प्रणाली के दम पर जी-20 देशों में सबसे तेजी से बढ़ेगी। मूडीज के अनुसार, समूची बैंकिंग प्रणाली में ऋण वृद्धि वित्त वर्ष 2026-27 में मामूली बढ़कर 11-13% रह सकती है जो वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक 10.6% रही है।
मूडीज ने बैंकिंग प्रणाली परिदृश्य रिपोर्ट में कहा कि परिसंपत्ति गुणवत्ता मजबूत बनी रहेगी।

