10 February 2026

वित्तविहीन के शिक्षकों के लिए समिति गठित

लखनऊ। वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक़ों की सेवा नियमावली तैयार करने के लिए शासन ने सचिव माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता में एक समिति गठित कर दी है।



समिति 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव (माध्यमिक शिक्षा) पार्थ सारथी सेन शर्मा को सौंपेगी। समिति में सचिव माध्यमिक शिक्षा के अलावा विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा निदेशक, सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल, माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा वित्तविहीन संस्था एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रकरणों से सुविज्ञ कोई दो नामित प्रतिनिधि तथा डेलाइट का प्रतिनिधि सदस्य बनाए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more