हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

25 June 2020

69000 शिक्षक भर्ती मामले में सौंपा ज्ञापन


आगरा। 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में चयनित अभ्यर्थियों ने बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन आगरा सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर व राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह को सौंपा।
चयनित शिक्षकों की मांग है कि 14 जुलाई को होने वाली सुनवाई में सरकार उचित पैरवी कराए व शीघ्र ही चयनितों को नियुक्ति दे। चयनित अभ्यर्थी मानवेन्द्र तोमर ने बताया कि कुछ लोग भर्ती फंसाने के लिए केस कर रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।धर्मवीर, टीकम, अजय, राहुल, धीरेन्द्र, चेतन, जितेंद्र उपस्थित रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more