UpdateMarts•Com
Follow Channel

24 September 2020

12460 सुप्रीम कोर्ट अपडेट के संदर्भ में


#सुप्रीम_कोर्ट

⚫ नियम 14(1) को रद्द करवाने के लिए दाखिल एसएलपी अब तक दो बार सुनवाई हेतु लिस्ट हो चुकी जिसमे से आज ही थोड़ी बहुत सुनवाई हो पाई। सुनवाई में सकारात्मक बात यही रही कि सभी इंप्लिडमेंट कोर्ट द्वारा एलाऊ कर दी गईं।

⚫ कोर्ट ने नियम की वैधता तय करने का निर्णय ले लिया है, निश्चित तौर पर यह विवाद हमेशा के लिए अंतिम रूप से हल हो जाएगा।

⚫ कार्यरत अध्यापकों की ओर से नियम के बचाव के लिए श्याम दीवान जी को दोनों सुनवाई में एपियर कराया गया है। हमे यह भी बताया गया था कि एक टीम नियम बचाने के लिए पी एस पटवालिया जी को एंगेज कर रही है लेकिन यह बात सफेद झूठ निकली और एक बार भी पटवालिया जी एंगेज नहीं किए गए। अगर हमें इस सत्य का पहले से पता होता तो शायद हम ही उनको एंगेज करते।

⚫ 15000 और 16448 भर्ती की तरफ से भी अभी तक किसी भी सीनियर एडवोकेट् अपने दर्शन नहीं दिए हैं और हमें पता भी नहीं कि वो लोग शुतुरमुर्ग वाली नींद से कभी जागेंगे भी या नहीं..

⚫ जिस तरह रुल बचाने के लिए 12460 कार्यरत शिक्षकों को हाईकोर्ट में जद्दोजहद करनी पड़ी थी कमोबेश वही हालात सुप्रीमकोर्ट में भी बन चुके हैं।

खैर ईश्वर पर भरोसे के साथ हम ये लड़ाई लड़ते रहेंगे..

धन्यवाद।
#कुलदीप_एंड_टीम

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more