हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 October 2020

28 अक्टूबर को 69000 शिक्षक भर्ती के जजमेंट डिलीवर संदर्भित महत्वपूर्ण पोस्ट, जानिए क्या कल आएगा आर्डर या नहीं, पढ़ें क्या कहती है दि लायंस टीम


✅ *28 अक्टूबर को 69000 शिक्षक भर्ती के जजमेंट डिलीवर संदर्भित*

28 अक्टूबर की सप्लीमेंट्री कॉज लिस्ट जारी हुई है। जिसमें मा०जस्टिस यू यू ललित और मा०जस्टिस एम एम शान्तानगौडर की खंडपीठ में 69000 शिक्षक भर्ती से सम्बंधित अपील SUBEDAR SINGH VS THE STATE OF U.P. स्पेशल आइटम नम्बर-302 पर लिस्ट हुई है। इसके साथ साथ 04 अन्य अपील भी लिस्ट हुई हैं। कॉज लिस्ट में कहीं पर भी *Delivery of Judgment/orders/opinion* मेंशन नही हुआ है। इस शंका के सम्बन्ध में टीम ने त्वरित अपने कॉउंसिल आर के सिंह साहब से सम्पर्क किया। वहाँ से ज्ञात हुआ कि 69000 शिक्षक भर्ती का अभी कोई जजमेंट नही आ रहा है। जिन-जिन अपीलों पर IA या 31277 की स्टे एप्लीकेशन फ़ाइल हुई है सिर्फ वही अपीलें सुनवाई हेतु लिस्ट की गई हैं।

यदि जजमेंट सुनाया जाना होगा तो सेकेंड सप्लीमेंट्री लिस्ट में आ जायेगा। इस कॉज लिस्ट के मुताबिक अभी कोई भी जजमेंट डिलीवर नही हो रहा।

इसलिए जजमेंट के विषय मे कोई भी अफवाह न फैलाएं।

*●●● दि लायंस टीम*


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more