हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 October 2020

31661 शिक्षकों की चयन सूची वेबसाइट पर नहीं हुई अपलोड, देर रात तक अभ्यर्थी करते रहे इन्तजार

जैसा कल न्यूज़ में बताया गया था कि शाम तक सूची जारी हो जाएगी, 31661 पदों पर की सूची का आने का इंतजार रात भर अभ्यर्थी करते रहे और सूची नहीं आई. 


ABP गंगा न्यूज़ चैनल के माध्यम से 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में जल्द ही काउंसलिंग शेड्यूल जारी होने की सूचना मिली थी. जिसमें कहा गया था कि सूत्रों के मुताबिक शिक्षक भर्ती के 31 हजार 661 पदों के लिए आज शाम तक काउंसलिंग शेड्यूल जारी हो सकता है। इसके लिए 10 या 11 अक्टूबर से काउंसलिंग शुरू हो सकती है। हाल ही में सीएम योगी ने एक हफ्ते में भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की बात कही थी। ऐसा न्यूज़ में बताया गया था, इसी न्यूज़ को आधार मानकर सभी अभ्यर्थी लिस्ट के आने का देर शाम तक इंतजार करते रहे लेकिन विभाग द्वारा कोई भी लिस्ट जारी नहीं की गई, जिससे अभ्यर्थियों को मायूसी हाथ लगी. 

उम्मीद है विभाग अपने वादे के मुताबिक जल्द ही सूची जारी करेगा. और चयनितों को जल्द ही नियुक्ति मिल सकेगी. जब भी सूची विभाग द्वारा जारी की जाएगी आपको हमारी वेबसाइट👉 https://www.updatemarts.com/ पर सूचित कर दिया जायेगा और डाउनलोड लिंक भी दिया जायेगा. तब तक के लिए आप हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहें. 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more