हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 February 2021

अंतर जपदीय स्थानांतरण:- ग्रामीण विद्यालयों में होना है शिक्षकों का पद स्थापन, गड़बड़ी का आरोप

मिर्जापुर: अंतर जपदीय स्थानांतरण पर जिले में आने वाले परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों की काउंसिलिंग ऑनलाइन जारी विद्यालयों की सूची में गड़बड़ी होने की वजह से गुरुवार को नहीं हो पायी। इससे बीएसए कार्यालय पर काउंसिलिंग कराने पहुंचे अध्यापक/अध्यापिकायें मायूस हो वापस लौट गई।

सूत्रों की माने तो बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी ऑनलाइन विद्यालयों की सूची की गड़बड़ी पूरे. प्रदेश में रही। यही वजह रहा कि इस दिन काउंसिलिंग को टालना पड़ा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम कुमार ने बतायाकि इस बाबत उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा निदेशक को सूची त्रुटिपूर्ण जारी होने की जानकारी दे दी गई है। दरअसल शासन स्तर से निर्धारित तिथि के अनुसार प्रदेश में अंतर जनपदीय स्थानांतरण पर आये बेसिक शिक्षा परिषद के अध्यापकों की काउंसिलिंग कर पद स्थापन होना था। एनआईसी से विद्यालयों की जारी सूची के अनुसार जैसे ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरु की विद्यालयों की सूची देख अधिकारियों का माथा ठनका। ऑनलाइन जिन विद्यालयों की सूची जारी की गई थी वह नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों की थी। जबकि अध्यापकों का पद स्थापन ग्रामीण क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में होना है। एक-एक कर ऑनलाइन सूची खंगालने के बाद अहसास हो गया कि सूची ही गलत जारी हो गई है। बीएसए ने काउंसिलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए बेसिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर गड़बड़ी की जानकारी दे हुए नये सिरे से विद्यालयों की सूची जारी करने का आग्रह किया है ।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more