UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 February 2021

लखनऊ में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यशाला का शुभारंभ कर उन्हें संबोधित किया


लखनऊ में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यशाला का शुभारंभ कर उन्हें संबोधित किया।
आज दिनांक 10 फरवरी 2021 को *उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कार्यशाला* का आयोजन लखनऊ में हुआ कार्यशाला सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक अनवरत चलता रहा बीच में *माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री जी का आगमन हुआ उनका माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया गया और मां सरस्वती की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया* कार्यशाला को *प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा जी* ने संबोधित किया और माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री जी को हाल में ही आए हुए *गोपनीय आख्या के प्रति संगठन सहित शिक्षकों के गहरे रोष आशंकाओं और प्रतिरोध के संबंध में अवगत कराया।* आदरणीय अध्यक्ष जी द्वारा शिक्षकों को अपने *कर्तव्य बोध और दायित्व बोध को समझने के साथ साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग और जागरूक रहने की अपील किया गया।* यदि हम सजग नहीं हुए तो गोपनीय आख्या शिक्षकों के शोषण का बहुत बड़ा कारण बनेगा *बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा मंत्री आदरणीय डॉ सतीश द्विवेदी जी ने कार्यशाला को संबोधित किया और गोपनीय आख्या के संदर्भ में कहा गया कि इस पर विचार किया जाएगा इसको अभी लागू नहीं करेंगे सम्यक विचारोपरांत ही इसपर पर कुछ किया जाएगा।





Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more