हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 March 2021

महत्वपूर्ण सूचना एवं खुशखबरी 69000 के प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों के लिए, मन्त्री जी से मिला यह आश्वासन

महत्वपूर्ण सूचना एवं खुशखबरी हम सभी प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों के लिए
प्रतीक्षा सूची के पितामह बेहद शालीन सरल स्वभाव के धनी व प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी नागेंद्र तिवारी भैया जिन्होंने लगातार बेसिक शिक्षा मंत्री जी से मिलने के लिए प्रयास करते रहे ! नागेंद्र तिवारी  जी को यह अवसर माननीय मंत्री जी से मुलाकात कराने के लिए डॉ रीना तिवारी विधायिका मड़ियाव जौनपुर अपना दल के माध्यम से अवसर प्राप्त हुआ!
मंत्री जी से मुलाकात पूर्णत: सकारात्मक रहा जिसमें नागेंद्र भैया ने उनसे निम्न प्रश्न किए!
नागेंद्र भैया ने पहला प्रश्न पूछा सर 67867 में जो अभी खाली रिक्त पद हैं उसे आप क्या करेंगे ?
मंत्री जी ने उत्तर दिया इन रिक्त पदों पर द्वितीय सूची जारी करके रिक्त पदों को भरा जाएगा वे यहां तक बोले कि आप लोग निश्चिंत रहें आपकी बात माननीय मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में है इसलिए आप लोग हताश निराश बिल्कुल ना हो आप लोग अब बिल्कुल हमारे पीछे इस मुद्दे को लेकर नागु में क्योंकि यह मुद्दा मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में है आप लोगों का चयन सूची अति शीघ्र समय बद्ध तरीके से आचार संहिता के पहले जारी कर दी जाएगी!
नागेंद्र तिवारी सुमित कुशवाहा पंकज प्रयागराज लालू यादव जो कि लखनऊ लीगल टीम के सदस्य हैं यह वही लोग हैं जिनके माध्यम से इलाहाबाद में बेसिक शिक्षा के उप सचिव जी को फर्जी लोगों की लिस्ट उपलब्ध कराई गई थी जिस पर उप सचिव द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए पुनः जांच का आदेश दिया गया था!




अब बात करते हैं ऐसे फर्जी लोगों को जो सिर्फ बरगलाने का कार्य करते हैं हम ऐसे लोगों को से कहना चाहता हूं कि यदि आप मंत्री जी से मिलते हैं किसी अधिकारी से मिलते हैं तो आप सच के साथ सूचना देने का कार्य करें लोगों को दिग्भ्रमित या बरगलाने का कार्य न करें जिससे लोगों की भावनाएं आहत ना हो !
कुछ लोग कहते हैं कि लिस्ट कब आएगी यह हमें पहले से ही पता था उनको मैं बताना चाहता हूं कि यदि आपको लिस्ट आने की सूचना थी तो हमें भी काफी दिन पहले से लिस्ट कब आएगी कैसे आएगी यह सारी सूचनाएं थी परंतु हम बिना साक्ष्य के कोई भी सूचना सार्वजनिक करना नहीं चाहते ,!
पुनः मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि आपकी प्रतीक्षा सूची इन सभी भाइयों के प्रयास से लखनऊ लीगल टीम के सदस्यों के प्रयास से बहुत जल्द आपके सामने होगी आप सभी अपने विद्यालय में जल्द होंगे आपको अग्रिम शुभकामनाएं,!

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more