हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 March 2021

अंतर्जनपदीय तबादला लेने वाले शिक्षकों-शिक्षिकाओं की होली रहेगी फीकी, त्यौहार पर वेतन मिलना मुश्किल

इस बार अंतर्जनपदीय तबादला लेने वाले बेसिक शिक्षकों की होली फीकी रहने वाली है. ऐसा इसलिए है क्योंकि अभी जिलों पर तबादला लेकर आए शिक्षकों ने विद्यालय आवंटन के बाद अपना आवंटित स्कूल तो ज्वाइन कर लिया है लेकिन कई विकास खंडो पर शिक्षकों की खंड शिक्षा अधिकारी ने कार्यभार ग्रहण आख्या प्रमाणित कर मानव संपदा पोर्टल पर डाटा भी फीड नहीं किया है.वहीँ दूसरी ओर कई विकास खंड में अंतर्जनपदीय तबादला में आए शिक्षकों के दस्तावेजों की फाइल भी जमा नहीं की है और न ही बीईओ के द्वारा जॉइनिंग प्रमाणित की गई है.


जबकि कई जिले ऐसे भी जहाँ से अभी तक स्थानांतरित जिलों को शिक्षकों की एलपीसी (अंतिम वेतन प्रमाणपत्र) व सर्विस बुक नहीं भेजी गई है. ऐसे में कैसे शिक्षकों का वेतन होली पर मिला पायेगा. इसलिए वेतन पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more