UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 April 2021

सभी नव चयनित, शिक्षा मित्र से शिक्षक के रूप में चयनित एवं अंतर्जनपदीय स्थानांतरित शिक्षक कृपया ध्यान दें


*सभी नव चयनित, शिक्षा मित्र से शिक्षक के रूप में चयनित एवं अंतर्जनपदीय स्थानांतरित शिक्षक कृपया ध्यान दें:*


संज्ञान में है कि आपके द्वारा *दीक्षा एप पर मानव संपदा को डालते हुए लॉग-इन करने में समस्या* महसूस की जा रही है। *इस समस्या के निदान हेतु निम्न कदम उठाएं :*
1. तुरंत ही अपने ब्लॉक कार्यालय से संपर्क करें एवं मानव सम्पदा पर अपनी जानकारी अपडेट करवाएं। 
2. यदि आप नवचयनित शिक्षक हैं तो अपना पंजीकरण करवाएं। यदि आप स्थानांतरित या शिक्षा मित्र के पद से शिक्षक के रूप में चयनित हुए हैं तो स्थानांतरित जनपद से ऑनलाइन रिलीविंग एवं वर्तमान जनपद एवं विद्यालय में ऑनलाइन जोइनिंग की *प्रक्रिया अनिवार्य रूप से 05 अप्रैल तक पूर्ण कराएं।*  

*तत्पश्चात अद्यतन डाटा दीक्षा टीम को राज्य द्वारा उपलब्ध करा दिया जाएगा जिससे आप दीक्षा में लॉग-इन कर सकेंगे। यदि इस समय सीमा में आप द्वारा उक्त कार्य नहीं किया गया तो आप आगे भी दीक्षा लॉगइन में सफल नहीं होंगे।*

सभी DC ट्रेनिंग, SRG एवं ARP से अनुरोध है ऐसे सभी शिक्षकों तक इस जानकारी को पहुँचायें जिन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है एवं उन्हें अनिवार्य रूप से यह प्रक्रिया 05 अप्रैल तक ब्लॉक स्तर से सम्पूर्ण करने के लिए प्रेरित एवं सहयोग करें ।


*आज्ञा से,* 
*महानिदेशक* 
*स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश*

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more