UpdateMarts•Com
Follow Channel

21 April 2021

खण्ड शिक्षा अधिकारी का आदेश देख हतप्रभ रह गए शिक्षक


(जौनपुर) | शासनादेश को ताक पर रख खण्ड शिक्षा अधिकारी जवाहर लाल यादव का आदेश देख शिक्षक तब हतप्रभ हो गए जब खण्ड शिक्षा अधिकारी ने गांवों में आने वाले प्रवासी मजदूरों की सूचना रिपोर्ट न्याय पंचायत समन्वयक को भेजने का आदेश निर्गत कर दिया बताते चलें शासन द्वारा न्याय पंचायत समन्वयक का पद लगभग एक वर्ष पूर्व ही समाप्त कर दिया था । लेकिन खण्ड शिक्षा अधिकारी जवाहर लाल यादव द्वारा आज भी मुंगराबादशाहपुर में न्याय पंचायत समन्वयक का पद संचालित किया जा रहा है । सोशल मीडिया ग्रुप में खण्ड शिक्षा
अधिकारी जवाहर लाल यादव ने बताया है कि समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एक रजिस्टर में संलग्न फॉर्मेट के अनुसार तालिका बनाकर ग्राम पंचायत की आशा संगिनी से मोबाइल या व्हाट्सएप द्वारा संपर्क करके प्रवासी मजदूरों की सूचना प्रतिदिन रजिस्टर में घर से कार्य करते हुए दर्ज करें तथा संलग्न फॉर्मेट में प्रतिदिन की सूचना भरकर अपने न्याय पंचायत समन्वयक को व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेषित करें | जिसे लेकर शिक्षको में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है । इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर शिक्षक नेता संजय कुमार मिश्र ने बताया कि न्याय पंचायत समन्वयक का पद शासन द्वारा काफी पहले ही निरस्त कर दिया गया था मुंगराबादशाहपुर के खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा न्याय पंचायत समन्वयक का पद कैसे श्रृजित कर संचालित किया जा रहा है हम लोगों की समझ के परे है ।

खण्ड शिक्षा अधिकारी का यह आदेश सरासर शासनादेश के विपरीत । इस बाबत जानकारी हेतु जब खण्ड शिक्षा अधिकारी जवाहर लाल यादव से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका सीयूजी मोबाइल फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर बताया जिससे उनसे सम्पर्क नहीं
हो सका ।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more