हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 May 2021

मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला : दूरदर्शन पर कार्यक्रम 20 मई से पुनः होंगे शुरू, देखें पाठशाला का शेड्यूल


आप सभी अवगत हैं कि कोविड - 19 महामारी के वर्तमान प्रसार के दृष्टिगत विद्यालय बंद हैं एवं विद्यार्थियों के सीखने की प्रक्रिया जारी रखने के लिए गत वर्ष में 'मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला' संचालित की गयी है। इस कार्यक्रम में विभिन्न माध्यमों की मदद से मनोरंजक शैक्षणिक सामग्री बच्चों के साथ साझा की जाती है।
इसी सातत्य में दूरदर्शन के माध्यम से शैक्षणिक सामग्री का पुनः प्रसारण किया जा रहा है ।

यह सामग्री कहाँ देखें?
प्रत्येक दिन ; सुबह 9:00 से 1:00 बजे

कक्षा 1 से 8 के लिए आधे घंटे की सामग्री प्रसारित की जाएगी। 20 से 24 मई में प्रसरित की जाने वाली सामग्री का कार्यक्रम संलग्न करके प्रेषित किया जा रहा है। 




1. यह सन्देश सभी शिक्षकों तक तुरंत पहुंचाना सुनिश्चित करें ।
2. सभी अभिभावकों के साथ बने व्हाट्सप्प ग्रुप में प्रतिदिन सामग्री देखने का स्मरण संदेश भेजें। 
3. जिन अभिभावकों के फ़ोन नंबर आपके पास उपलब्ध हों , उन्हें फ़ोन करके यह सामग्री देखने के लिए प्रेरित करें। 
4. अपने गांव एवं आस-पास में रहने वाले बच्चों के अभिभावकों, अन्य लोग जैसे प्रधान आदि को बच्चों को यह सामग्री दिखाने के लिये अनुरोध करें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more