हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 May 2021

नई प्रणाली के तहत निकली समूह 'ग' की भर्ती


लखनऊ। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह 'ग' के रिक्त पदों पर बहुप्रतीक्षित भर्ती के लिए नई प्रणाली के तहत आवेदन मांग लिए हैं। आवेदन 21 जून तक किए जा सकते हैं। द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली में प्रारंभिक अर्हता (पीईटी) होगी। पीईटी के बाद विभिन्न विभागों से विभिन्न प्रकार के समान पद के अधियाचन व सेवा नियमावलियों के अनुसार विज्ञापन जारी किया जाएगा। पीईटी के स्कोर से शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के लिए आवश्यकतानुसार मुख्य परीक्षा कौशल परीक्षा, शारीरिक परीक्षा आदि का आयोजन किया जाएगा।


जो अभ्यर्थी पीईटी में शामिल नहीं होंगे, वे आयोग द्वारा आयोजित किसी भी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने बताया कि हाईस्कूल अथवा इससे उच्च शैक्षिक अर्हता वाले सभी अभ्यर्थी पीईटी में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर दिए गए लिंक पर जाकर किया जा सकता है। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more