हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 January 2022

मौसम अलर्ट:- चार से सात जनवरी तक यूपी में हो सकती है बारिश


 कोहरे से लिपटी रही न्यू ईयर की पहली सुबह, चार से सात जनवरी तक यूपी में हो सकती है बारिश 
नए साल में उत्तर की पहली सुबह घने कोहरे में लिपटी रही है। बीते साल की आखिरी रात भी बेहद सर्द रही है। पीलीभीत में सुबह काफी देर तक कोहरा छाया रहने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही।इस दौरान चालकों ने हेडलाइटें जलाकर धीमी गति से अपने वाहन निकाले। घना कोहरा और अत्यधिक ठंड के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुरूप नए साल के पहले दिन तराई के ज़िले पीलीभीत के लोगों को शीतलहर से कोई राहत नहीं मिली।



नगर पालिका परिषद की ओर से विभिन्न चौराहों पर जलवाए गए अलाव के आस-पास रिक्शा चालक और ठेले वालों के साथ ही वाहनों के इंतजार में खड़े लोग आग तापते हुए ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिखे। सुबह करीब साढ़े छह बजे मौसम साफ था। कहीं कोई कोहरा नहीं। ऐसे में लोगों को लगा कि नए साल के पहले दिन मौसम खुशनुमा रहेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुबह सात बजे के बाद अचानक वातावरण में घना कोहरा छा गया। करीब दस बजे कोहरे को चीरकर सूर्यदेव चमके तो लोगों को धूप खिलने की उम्मीद बंधी। लोगों को लगा कि धूप खिल जाने के बाद शीतलहर कुछ राहत मिल जाएगी।


राजकीय कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ विज्ञानी डा. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि 31 दिसंबर की रात तराई के जिले में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान लगभगपारा 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। डा. ढाका के मुताबिक रविवार को भी इसी तरह से सुबह कोहरा आएगा। इसके साथ ही तापमान में भी अभी और गिरावट आने की संभावना है। आने वाले दिनों में चार से सात जनवरी के बीच बारिश होने की संभावनाएं है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more