UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 June 2022

शिक्षक भर्ती एग्जाम की दोबारा ओएमआर शीट जांचने में पारदर्शिता को किया प्रदर्शन



प्रयागराज। अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षक भर्ती परीक्षा की कॉपियों (ओएमआर शीट) का पुनर्मूल्यांकन पारदर्शी तरीके से करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने गुरुवार को परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय एलनगंज के बाहर प्रदर्शन किया। सहायक अध्यापकों के 1504 और प्रधानाध्यापकों के 390 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की ओएमआर शीट दोबारा जांचने के आदेश शासन ने दिए हैं। प्रदर्शन करने वालों में प्रयागराज से सीपी सिंह सिंगरौर, दुर्विजय आजमगढ़, प्रमोद प्रतापगढ़, आशीष कुमार बरेली, प्रदीप कुमार सहारनपुर आदि शामिल थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more