योगी सरकार में अधिकारियों के लिए तबादले: यूपी के 17 IAS का तबादला, 4 जिलों के CDO भी बदले

यूपी सरकार ने गुरुवार को चार जिलों के मुख्य विकास अधिकारी और तीन नगर आयुक्तों समेत 17 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। सोनभद्र, सिद्धार्थनगर, मुजफ्फरनगर और बरेली में नए सीडीओ की तैनाती की गई है। मेरठ, झांसी व प्रयागराज में नए नगर आयुक्त भेजे गए हैं।



गौरी शंकर प्रियदर्शी सचिव चिकित्सा शिक्षा से आयुक्त ग्राम्य विकास बनाए गए हैं। कंचन वर्मा प्रतीक्षारत को महानिरीक्षक निबंधन, शाहिद मंजर अब्बास रिजवी सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से सचिव वित्त बनाए गए हैं। प्रमोद कुमार उपाध्याय प्रतीक्षारत से अपर महानिरीक्षक निबंधन, डा. वेदपति मिश्रा विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा बनाए गए हैं। प्रकाश बिंदु विशेष सचिव वित्त से विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जयशंकर दुबे विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा से विशेष सचिव वित्त बनाए गए हैं।

संजय कुमार सिंह यादव विशेष सचिव नगर विकास से सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद, महेंद्र प्रसाद सचिव विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर से प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त व विकास निगम बनाए गए हैं। अमित पाल सीडीओ सोनभद्र से नगर आयुक्त मेरठ, सौरभ गंगवार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बहराइच से सीडीओ सोनभद्र बनाए गए हैं। पुलकित गर्ग सीडीओ सिद्धार्थनगर से नगर आयुक्त झांसी, जयेंद्र कुमार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर से सीडीओ सिद्धार्थनगर बनाए गए हैं। 



यह रही तबादले की पूरी लिस्ट...

1. गौरी शंकर प्रियदर्शी - आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग
2. कंचन वर्मा - महानिरीक्षक निबंधन विभाग
3. शाहिद अंबर अब्बास रिजवी - सचिव वित्त विभाग
4. प्रमोद कुमार उपाध्याय - अपर महानिरीक्षण निबंधन विभाग
5. डा. वेवपति मिश्रा - विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग
6. प्रकाश बिंदु - विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
7. जयशंकर दुबे - विशेष सचिव वित्त विभाग
8. संजय कुमार सिंह यादव - सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद
9. महेंद्र प्रसाद - प्रबंध निदेशक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम
10. अमित पाल - नगर आयुक्त मेरठ
11. सौरभ गंगवार - मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र
12. पुलकित गर्ग - नगर आयुक्त नगर निगम झांसी
13. जयेंद्र कुमार - मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर
14. आलोक यादव - उपाध्यक्ष झांसी प्राधिकरण
15. संदीप भागिया - मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर
16. चंद्र मोहन गर्ग - नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज
17. जग प्रवेश - मुख्य विकास अधिकारी बरेली