हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 June 2022

World Best School Prizes: विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की सूची में भारत के पांच स्कूल


ब्रिटेन में पहली बार दिए जा रहे ‘वर्ल्डस बेस्ट स्कूल’ (विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल) पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में पांच भारतीय स्कूलों को शामिल किया गया है। समाज की प्रगति के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए ब्रिटेन में ढाई लाख डॉलर के इन पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इस सूची में नई दिल्ली के लाजपत नगर-3 के एसडीएमसी प्राथमिक स्कूल को भी शामिल किया गया है।

विश्व के शीर्ष 10 स्कूलों की सूची गुरुवार को जारी की गई है। इसमें नई दिल्ली के स्कूल के अलावा मुंबई स्थित एसकेवीएम के सीएनएम स्कूल को भी ‘वर्ल्डस बेस्ट स्कूल प्राइज फॉर इनोवेशन’ श्रेणी के शीर्ष-10 की सूची के लिए चयनित किया गया है। इसके अलावा ‘सामुदायिक सहयोग’ श्रेणी के शीर्ष 10 की सूची में मुंबई के खोज स्कूल और पुणे के बोपखेल में स्थित पीसीएमसी इंग्लिश मीडियम स्कूल को शामिल किया गया है। हावड़ा के समारितन मिशन स्कूल (हाई) को विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की सूची में ‘ओवरकमिंग एडवर्सिटी’ श्रेणी की सूची में जगह मिली है।

शिक्षा में बदलाव लाया जा सकता है : पोटाटी4 एज्युकेशन और ‘वर्ल्ड बेस्ट स्कूल’ पुरस्कार के संस्थापक विकास पोटा ने कहा, कोविड के कारण स्कूल और विश्वविद्यालयों के बंद होने से डेढ़ अरब से ज्यादा छात्र प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा, हमने व्यवस्थागत बदलाव लाने के उद्देश्य से जमीनी स्तर पर समाधान निकालने के लिए विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शुरुआत की है। छात्रों के जीवन में परिवर्तन लाने और प्रेरणा देने वाले स्कूलों की कहानी बताकर शिक्षा में बदलाव लाया जा सकता है।

अक्तूबर में होगी अंतिम विजेताओं की घोषणाब्रिटेन स्थित डिजिटल मीडिया मंच टी4 एज्युकेशन ने वर्ल्डस बेस्ट स्कूल पुरस्कारों की शुरुआत की है। संबंधित श्रेणियों में अंतिम विजेताओं की घोषणा इस साल अक्तूबर में होगी। पांच विजेताओं के बीच ढाई लाख डॉलर की राशि बराबर बांटी जाएगी और प्रत्येक विजेता को 50 हजार डॉलर का पुरस्कार मिलेगा।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more