UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 July 2022

दो माह से वेतन न मिलने पर भड़के शिक्षक

अंबेडकरनगर। दो माह से वेतन के भुगतान की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने शनिवार को डीआईओएस कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि दो माह से वेतन भुगतान न होने से शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है।






 चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार वर्मा ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों की स्थिति स्पष्ट न होने से उनमें उहापोह की स्थिति बनी हुई है। शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मई व जून का वेतन नहीं मिल सका है। इसे लेकर जब भी धरना-प्रदर्शन किया जाता है, तो सिर्फ दर्ज कराई जाएगी। आश्वासन ही दिया जाता है। वेतन न मिलने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। दिनेश कुमार मित्र, अजय कुमार यादव, कपिलदेव उपाध्याय अखिलेश, विवेक आदि ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ निभा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी उपेक्षा की जा रही है। बाद में शिकायत संबंधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा गया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more