हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 July 2022

फर्जी टीईटी प्रमाण पत्र लगाने वाली नौ शिक्षिकाएं बर्खास्त

प्रतापगढ़, शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी कर रहीं नौ शिक्षिकाओं को बर्खास्त कर दिया गया है। इन शिक्षिकाओं के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई जांच में प्रमाण पत्र फर्जी मिलने के बाद की है। यह सभी नौ शिक्षिकाएं 69000 शिक्षकों की भर्ती में चयनित हुई थीं।


इनकी नियुक्ति वर्ष 2020 में सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी। इन नौ शिक्षिकाओं के अभिलेख शुरू से ही संदेहास्पद लग रहे थे इसलिए इन्हें अभी तक वेतन जारी नहीं किया गया। विभाग ने इन शिक्षिकाओं के अभिलेखों की जांच शुरू कराई। पहले अभिलेखों की ऑनलाइन जांच हुई तो नौ में से सात शिक्षिकाओं के अभिलेख को नॉट फाउंड बताया गया जबकि दो शिक्षिकाओं के अभिलेखों में नंबर अलग-अलग थे। इसके बाद विभाग ने सभी नौ शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more