हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 July 2022

मानव संपदा पोर्टल पर बेसिक शिक्षक खुद जांचेंगे अपना ब्योरा, जानिये कैसे?


लखनऊ। मानव संपदा पोर्टल पर परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को अब तैनाती स्थल, कार्यभार ग्रहण करने की तिथि व बाहर तैनाती जैसे ब्योरे की खुद जांच करनी होगी। इससे उनके ब्योरे की त्रुटियों को दूर करने में आसानी रहेगी। इस काम को कराने का जिम्मा सभी बीएसए को सौंपा गया है।
ब्योरे की जांच के बाद अधिकारियों को यह प्रमाणपत्र भी देना होगा कि सत्यापन हो गया है। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने आदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि सभी बीएसए यह सुनिश्चित करा लें कि शिक्षकों की वर्तमान तैनाती उनके विद्यालय में ही दिख रही है कि नहीं। शिक्षकों की ओर से ब्योरों की जांच का काम 8 जुलाई तक पूरा कराने को कहा गया है।


जानिए कैसे करें यह काम 🤔



Link 2:-👇

उक्त आदेश के अनुपालन में आदेश में दर्शाए गए बिदुओं को link 1 या link 2 से मानव सम्पदा पोर्टल से अपनी e-service Book डाउनलोड करके चेक कर लें, आदेश में वर्णित बिंदुओं के अनुसार यदि किसी बिंदु/बिंदुओं में कोई त्रुटि है ,तो e service की स्व हस्ताक्षरित, (,जिस पर जो करेक्शन करवाना है, उसी छाया प्रति पर मेंशन करते हुए, ) छायाप्रति दो दिवस में BRC भेजना सुनिश्चित करें, कार्य समयबद्ध है.

📌नोट:- जिस उक्त आदेश में वर्णित बिंदुओं के अनुसार सब कुछ सही हो ,वह अनावश्यक नही भेजें


आप सभी अवगत हैं कि मानव संपदा पर उपलब्ध शिक्षकों का डाटा त्रुटि रहित होने पर ही आगामी स्थानांतरण की प्रक्रिया शुचिता वा सफलता  निर्भर होगी।


1️⃣   शिक्षकों का मानव संपदा सर्विस बुक का डाटा सही कराने की जिम्मेदारी उतनी ही शिक्षकों की भी है जितनी खंड शिक्षा अधिकारियों की, अतः आवश्यक है कि सभी शिक्षकों को इस हेतु निर्देशित कर दिया जाए कि वह अपनी सेवा पुस्तिका डाउनलोड कर देख ले कोई भी त्रुटि है तो सही करा लें।

2️⃣   और अच्छा होगा कि उनसे सेवा पुस्तिका डाउनलोड कराते हुए प्रिंट आउट पर उनके हस्ताक्षर भी ले लें उसके पश्चात ही  ब्लॉक का डाटा सही होने का सर्टिफिकेट, BEO द्वारा BSA को तथा BSA द्वारा परियोजना कार्यालय को सासमय प्रेषित करें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more