हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 July 2022

बेसिक स्कूलों में बच्चों के लिए शनिवार का दिन होगा मस्ती भरा, इस दिन यह होंगे काम

चंदौली। परिषदीय स्कूलों में अब शनिवार का दिन बच्चों के लिए मस्ती भरा होगा। इस दिन बच्चे पढ़ाई की जगह खेलकूद, वाद-विवाद, पीटी, योग, नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसी गतिविधियों में भाग लेंगे। अभिभावकों को भी बुलाया जाएगा ताकि वे अपने बच्चों की रुचि को परख कर उसके अनुरूप उसके विकास में मदद करें।


जनपद के 1185 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या और स्कूल के प्रति उनकी अभिरुचि बढ़ाने के लिए भी कई प्रयास किए जा रहे हैं। अब शनिवार को प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को बिना बैग स्कूल आने के निर्देश दिए गए हैं। इस दिन पढ़ाई के बजाय बच्चों की क्रियाशीलता, पेंटिंग, अभिरुचि के लिहाज से खेल-कूद आदि के आयोजन किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी व विद्यालयों को इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं। परिषदीय स्कूलों के प्रति बच्चों व अभिभावकों की रुचि बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत शासन की ओर से एक नया प्रयोग किया जा रहा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more