हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 July 2022

जनपद में बिन बिजली सौ से अधिक स्कूल, पसीने से तर-बतर होकर बच्चे कर रहे पढ़ाई, ऑपरेशन कायाकल्प के लिए चल रहे अभियान में खुलासा


वाराणसी। जिले के 110 परिषदीय विद्यालयों में बिजली ही नहीं है। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। सर्वे में इसको लेकर अलग-अलग कारण सामने आए हैं। कई विद्यालय ऐसे मिले जहां उपकरण तो थे, पर कनेक्शन नहीं था। कुछ जगह तार चोरी होने की बात सामने आई। क ई विद्यालय ऐसे हैं जो खंभे से दूर हैं और वहां तक कनेक्शन के लिए अपेक्षित बजट विभाग या ग्राम पंचायत के पास नहीं है।


अब इन विद्यालयों में मिशन मोड के तहत तीन माह में बिजली आपूर्ति शुरू कराने का लक्ष्य रखा गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों से वार्ता की है। कनेक्शन को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जरूरी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को कहा गया है कि विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करें। इसमें विद्युतीकरण सबसे महत्वपूर्ण है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सभी बिना बिजली कनेक्शन वाले विद्यालयों की सूची प्रमाणित कर अधिशासी अभियंता को भेजेंगे। इसके आधार पर कनेक्शन देने की कार्यवाही होगी.

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more