11 July 2022

शिक्षकों के तबादलों को सीएम की मंजूरी के बाद शासनादेश जारी करने में देरी कर रहा विभाग

जिलों के अंदर शिक्षकों के तबादले के लिए जल्द ही आवेदन लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।लेकिन फिर भी विभाग शिक्षकों के तबादलों का शासनादेश जारी करने में देरी कर रहा है.




लम्बे समय से जिलों के अंदर तबादले नहीं किए गए हैं। केन्द्र सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 79 हजार शिक्षक ऐसे हैं जो सरप्लस हैं यानी जिनकी तैनाती छात्रों के अनुपात में ज्यादा है। कई जिलों में ऐसा है कि शहरों या आसपास के स्कूलों में शिक्षकों की संख्या ज्यादा है और गांव के भीतरी इलाकों के स्कूलों में संख्या कम है। आरटीई के मुताबिक प्राइमरी में 30 और जूनियर कक्षाओं में 35 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक होना चाहिए। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग में म्यूचुअल तबादले और गंभीर बीमारी से ग्रसित शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादलों पर सहमति बन गई है। बैठकों पर इस पर सहमति बनी है कि तबादले सत्र के बीच में करके कार्यमुक्ति व कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया जाड़े की छुट्टियों में की जाए लेकिन इस पर अब भी मंथन चल रहा है।


सीएम योगी के निर्देश के बाद लगभग 5 दिन बीत गए हैं लेकिन विभाग द्वारा अब तक आर्डर रिलीज न होने के कारण शिक्षक काफी चिंतित हैं. 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more