UpdateMarts•Com
Follow Channel

31 August 2022

स्कूल प्रबंधक की छेड़खानी से आहत शिक्षिका ने कलाई की नस काटी


स्कूल प्रबंधक की छेड़खानी से आहत शिक्षिका ने कलाई की नस काटी




कन्नौज। कांनवेंट स्कूल के प्रबंधक की छेड़खानी से आहत शिक्षिका ने कलाई की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर स्कूल कर्मियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने प्रबंधक समेत पांच लोगों पर छेड़छाड़, आत्महत्या के लिए उकसाने व धमकी देने का मामला दर्ज किया है।सदर कोतवाली के एक गांव में रहने वाली युवती करीब एक साल से लंदन किड्स स्कूल मानीमऊ में बच्चों को पढ़ाती है। मंगलवार को शिक्षिका ने स्कूल प्रबंधक विकास कटियार, स्कूल बस चालक मधुपुर निवासी वीरू, अमरपाल, बरुआबाग निवासी वीके और नीरज पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसमें बताया कि 27 अगस्त को कार्यालय में बुलाकर प्रबंधक विकास कटियार ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर स्टाफ के सामने अभद्रता की।इस दौरान वहां मौजूद चारों बस चालकों ने कानूनी कार्रवाई करने पर अगवा कर हत्या किए जाने की धमकी दी। घटना के बाद परेशान शिक्षिका ने घर जाकर कलाई की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।परिजनों ने शिक्षिका की हालत देखी तो उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more