UpdateMarts•Com
Follow Channel

31 August 2022

निरीक्षण में आठ स्कूल बंद मिले, होगी कार्रवाई


बदायूं दातागंज एडी बेसिक बरेली ने जिले के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें आधा दर्जन स्कूल बंद मिले। वहीं आधार कार्ड संबंधित शिकायत मिलने पर दातागंज और समरेर बीआरसी का भी निरीक्षण किया। वहां पर संबंधितों से इस संबंध में अभिलेख तलब किए हैं। साथ ही बंद विद्यालयों के स्टाफ से जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।






मंगलवार को एडी बेसिक बरेली गिरवर सिंह ने दातागंज तहसील क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय उवनपुर, प्राथमिक विद्यालय लहडोरा, प्राथमिक विद्यालय महतावपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय समरेर, कंपोजित विद्यालय गदरौली समेत आठ स्कूल बंद मिले। एडी बेसिक ने बताया कि इन स्कूलों के स्टाफ से जवाब मांगा है।



संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं




दातागंज और समरेर बीआरसी पर आधार कार्ड को लेकर शिकायत थी इसको लेकर जांच की. वहीं दोनों जगह से संबंधितों से अभिलेख तलब किए हैं ताकि वह जांच पूरी हो सके। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more