UpdateMarts•Com
Follow Channel

31 August 2022

शिक्षामित्र से पंखा झलवाने का वीडियो वायरल, जांच


शिक्षामित्र से पंखा झलवाने का वीडियो वायरल, जांच


कुंडा, प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक का शिक्षामित्र से पंखा झलवाने का वीडियो वायरल है। वीडियो बनाने के शक में शिक्षकों ने स्कूल से दूर जाकर चाय पी रहे मीडियाकर्मी से हाथापाई की। मीडियाकर्मी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। प्रधान ने लिखित शिकायत की तो बीएसए ने मामले में जांच के आदेश दिए।

कुंडा के प्राथमिक विद्यालय दुलुवामई के प्रधानाध्यापक भानु प्रताप शुक्ला के खिलाफ ग्राम प्रधान शिवशंकर ने अधिकारियों को पत्र भेजकर शिकायत की। प्रधानाध्यापक पढ़ाने की बजाय स्कूल में बैठकर शिक्षामित्र से पंखा झलवाते हैं, अश्लील बातें करते हैं। कई बिंदुओं का शिकायती पत्र प्रधान ने 27 अगस्त को बीआईओ को दिया। इसके पहले 26 अगस्त को प्रधानाध्यापक का पंखा झलने वाला वीडियो विद्यालय के किसी छात्र ने बना लिया। इसकी भनक लगते ही प्रधानाध्यापक को इलाके के स्थानीय पत्रकार पर शक हुआ। वह विद्यालय छोड़ उसे खोजते हुए दो किमी. दूर अलुवामई बाजार पहुंचे। वहां चाय की दुकान पर मौजूद पत्रकार से वीडियो बनाने के शक में हाथापाई की। पत्रकार की तहरीर पर पुलिस ने उसी दिन प्रधानाध्यापक के खिलाफ मारपीट, गाली और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की। एसओ मनीष पाण्डेय का कहना है कि पत्रकार की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। उसी मामले को लेकर बीएसए भूपेन्द्र सिंह ने जांच के आदेश दिए। बीईओ जांच करने की बात कह रहे हैं।

प्राथमिक विद्यालय दुलुवामई के प्रधानाध्यापक भानु प्रताप शुक्ला के खिलाफ प्रधान ने शिकायती पत्र दिया है। जिसमें अश्लील हरकत करने समेत कई आरोप हैं। प्रधानाध्यापक को बुलाया गया है, उनका पक्ष सुनने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

-संजय सिंह, बीईओ कुंडा

रानीगंज । चार दिन पहले तीसरी कक्षा के एक छात्र को पीटने में पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

रानीगंज थाना क्षेत्र के रैनी सतखरिया की गायत्री देवी का बेटा निशाकांत सरोज गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र है। आरोप है कि 27 अगस्त की दोपहर में शिक्षक अशोक पांडेय ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे बुरी तरह मारा-पीटा। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। वह रह-रह कर बेहोश हो जा रहा है। घायल छात्र का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्चे का पिता इस दुनिया में नहीं है।

पुलिस ने सोमवार शाम को छात्र की मां की शिकायत पर आरोपित शिक्षक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बारे में खंड शिक्षाधिकारी शशांक कुमार ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. इरशाद ने बताया है कि कुछ बच्चे खेल रहे थे, उन्हें डांटा गया था। परिसर में किसी छात्र को मारा-पीटा नहीं गया। छात्र के पक्ष से घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more