UpdateMarts•Com
Follow Channel

31 August 2022

शिक्षकों को कराया शासन की योजनाओं से अवगत


चिलकाना प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी सरसावा ने शासन के विभिन्न कार्यक्रम एवं योजनाओ के बारे में जानकारी दी।






शनिवार को सुल्तानपुर के एक सभागार में खंड शिक्षा अधिकारी सरसावा अंबिका प्रसाद ओझा ने प्राथमिक एवं जूनियर परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को शासन के विभिन्न कार्यक्रम एवं योजनाओं के बारे में बताया समीक्षा बैठक में उन्होंने बताया कि निपुण भारत के अंतर्गत शिक्षण कराने, प्रेरणा पोर्टल पर छात्रों की प्रगति, निपुण भारत के लक्ष्य प्राप्ति के लिए



कार्य करने एवं बच्चों को शिक्षण कराने, विद्यालय में समय पर आने, छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने, आधारशिला क्रियान्वयन, पुस्तकालय एवं रोडिंग कॉर्नर को स्थिति आदि की समीक्षा की। उन्होंने ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालय की व्यवस्था पूरी करने तथा व्यवस्था जर्जर भवन की सूचना उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में विद्युतीकरण, आंगनवाड़ी केंद्र से समन्वय, स्कूल रेडिनस कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एमडीएम एवं एवं खाद्य सुरक्षा अभियान की सूचना पोर्टल पर अपलोड करने के लिए भी सभी प्रधानाध्यापकों को आदेशित किया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more