UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 September 2022

दसवीं-बारहवीं के आवेदन 10 तक


प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थी अब 10 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। परिषद ने नौवीं और ग्यारहवीं में अग्रिम पंजीकरण की तिथि भी बढ़ा दी है।


सचिव दिब्यकांत शुक्ल के अनुसार अब 10 वीं और 12वीं के विद्यार्थी सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने तथा जमा परीक्षा शुल्क की सूचना तथा शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर 10 अक्तूबर तक ऑनलाइन अपलोड किया जा सकता है। इससे पहले हाईस्कूल में 31 लाख और बारहवीं में 27 लाख यानी कुल 58 लाख 78 हजार विद्यार्थी परीक्षा फार्म भर चुके हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more